प्रदेश में प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के विरुद्ध किसानाें ने बागोड़ा में प्रदेश स्तरीय महापड़ाव डाला

केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित प्रदेश से निकलने वाली भारतमाला परियोजना के तहत एक्सप्रेस-वे के विरोध में शुक्रवार को बागोड़ा के दादाल सरहद में महापड़ाव डालकर किसानों ने सर्वे को दोबारा करवाते हुए इसको नेशनल हाईवे के ऊपर से निकालने समेत कई मांगें रखी। महापड़ाव के दौरान प्रदेशभर से पहुंचे किसान प्रतिनिधियों ने महापड़ाव का नाम किसान बाग दिया। यहां कई किसानों नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि किसान किसी भी हालात में अपनी कीमती जमीन फूटी कौडिय़ों के भाव सरकार को हाईवे निकालने के लिए नहीं देगी। अगर सरकार चाहती ताे पूर्व में निकले नेशनल हाईवे के ऊपर से इस हाईवे को निकाला जा सकता है।



 इस दौरान भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश दलाल ने संबोधित करते हुए चेतावनी दी है कि अगर आगामी 24 घंटे तक किसानों की मांग पर सरकार से सकारात्मक जवाब नहीं मिला तो यह किसान बाग आंदोलन को एक नया मोड़ देगा। इस दौरान आखिल संघर्ष समिति अध्यक्ष छोगाराम तरड़, पांचू प्रधान भंवरलाल गोरसिया, नोगरदेसर सरपंच रामनिवासी कुकणा, पांचू सरपंच जेठाराम गोदारा, ओखराम चारण, कल्लाराम चौधरी, राणाराम बिश्रोई, ईशराराम गोदारा, कूपाराम चौधरी, भाखराराम चौरा, मकाराम चौधरी, गोविंददास बाड़मेर, विक्रमसिंह पुनासा, बद्रीदान चारण, मोडाराम देवासी, हरिराम विश्नाेई समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।



कई जिलों के किसानों का समर्थन
भारतमाला परियोजना के विरोध में जिला स्तरीय धरना पिछले 85 दिनों से बागोड़ा तहसील मुख्यालय के आगे चल रहा था। मांगें नहीं मानी जाने पर किसानों ने महापड़ाव डाला। महापड़ाव को लेकर शुक्रवार सुबह से ही किसानों ने पहुंचना शुरू कर दिया। महिलाएं राजस्थानी लोक गीत गाते हुए धरना स्थल पर पहुंची जबकि पुरुष किसान ढोल नगाड़ाें को बजाते हुए महापड़ाव में पहुंचे। जालोर सहित श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व बाड़मेर के किसानों ने पहुंचकर महापड़ाव काे समर्थन दिया।


किसान नेता बोले हमारी सरकार से बात करवाओ
मांगाें पर लंबे समय से काेई सकारात्मक परिणाम नहीं आने पर शुक्रवार को महापड़ाव में किसानों में आक्रोश रहा। धरने को संबोधित करते हुए भारत भूमि बचाओ संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश दलाल ने कहा कि किसी भी हालत में हमारी समस्याओं का समाधान हो। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर का नाम लेते हुए कहा कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप हमारे एवं राज्य सरकार के बीच एक पोस्टमैन का काम करें। आपके हाथ में बाकी कुछ नहीं हैं लेकिन आप हमारी बात को राज्य सरकार तक पहुंचा दें एवं शनिवार दोपहर 1 बजे तक राज्य सरकार ने क्या तय किया है, इसका हमें जबाव दें। नहीं तो हम शनिवार को कड़ा कदम उठाएंगे।


भारतमाला परियोजना दो हाईवे प्रदेश से निकलेगी
किसानों की मांग है कि भारतमाला परियोजना के तहत दो एक्सप्रेस-वे प्रस्तावित हुए हैं। एक 754 के हैं जो पंजाब से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर होते हुए गुजरात के जामनगर तक जा रहा है। वहीं, दूसरा 148 एन है, जो दिल्ली से प्रदेश के दौसा होते हुए मध्यप्रदेश के रतलाम से मुंबई तक जाता है। इन दोनों एक्सप्रेस वे में 32 हजार 782 किसानों की जमीन जा रही है। इन किसानों को बाजार दर से जमीन की कीमत देने की मांग की जा रही है।


किसानों ने ये रखी 2 मुख्य मांगें
जालोर व बाड़मेर में जहां अनार के बाग लगे हैं, जो किसानों ने लाखों रुपए खर्च कर तैयार किए हैं, उन्हें बचाने के लिए एक्सप्रेस-वे को हाईवे 68 पर निकाला लाए।
परियाेजना में आ रहे प्रदेश के बाकी जिलाें में सरकार किसानाें काे बहुत कम मुआवजा राशि दे रही हैं। अगर सरकार को जमीन खरीदनी है, तो उसका मुआवजा बाजार की दर पर दिया जाए। 
 


Popular posts
लेन-देन के विवाद में देर रात दो पक्षों में फायरिंग, वाहनों को फूंका
17 घंटे से चल रहा सियासी ड्रामा: कांग्रेस का आरोप- भाजपा ने 9 विधायकों को गुड़गांव के होटल में बंधक बनाया; 6 के लौटने का दावा
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मध्य प्रदेश में करीब 17 घंटे से सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह दिग्विजय ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायकों को दिल्ली लाने की बात कही थी। इसके बाद जब शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली के लिए निकले तो सियासी पारा और चढ़ गया। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। इसके बाद रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। अपडेट्स पटवारी ने भास्कर को बताया- हम होटल पहुंचते, तब तक कुछ विधायक किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किए जा चुके थे। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। रात करीब 2 बजे कुछ विधायक होटल से अपना सामान लेकर बाहर निकलते देखे गए। जयवर्धन ने बुधवार सुबह कहा- हमने कांग्रेस के सभी 6 विधायकों से बात की है। वे लौटने को तैयार हैं। भाजपा रामबाई को गुमराह करके लाई थी। बसपा के 2 विधायकों से भी हमारी मुलाकात हो गई है। वे हमारे साथ हैं। हालांकि, निर्दलीय और कांग्रेसी विधायकों के फोन बंद हैं। रामबाई को छोड़कर कोई भी सामने नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। भाजपा ने कहा है कि अभी 15 कांग्रेसी विधायक उनके संपर्क में हैं। प्रदेश सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों से चर्चा की। पूछा- कहीं उन्हें भी तो खरीदने की कोशिश नहीं हुई। कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं। हॉर्स ट्रेडिंग पर: पटवारी V/S शिवराज पटवारी ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिए 30-35 करोड़ रुपए का लालच दिया गया। हम जब होटल में गए तो नरोत्तम मिश्रा एक विधायक को तो जबरन उठाकर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड शिवराज सिंह हैं। इस पर शिवराज ने कहा- मामला उनके घर का है और आरोप हम पर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब वहां इतने गुट हैं कि आपस में ही मारामार मची हुई है। मंगलवार सुबह से अब तक का सियासी घटनाक्रम दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह विधायक रामबाई (बसपा से निलंबित) को अपने साथ चार्टर्ड प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद शाम को भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दिल्ली पहुंचे। नरोत्तम यहां पहले से ही थे। गुड़गांव के एक होटल में करीब 9 विधायकों को भाजपा ने रुकवाया था। भनक लगते ही मंत्री पटवारी और जयवर्धन दिल्ली रवाना हुए। जब तक दोनों होटल पहुंचे, सभी विधायक कहीं और भेज दिए गए। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। दिग्विजय भी रात को होटल गए, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी देर रात तक दिल्ली में मौजूद विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे। हॉर्स ट्रेडिंग पर ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे सामने कोई तथ्य आए। इन विधायकों के होटल में होने की पुष्टि रामबाई (बसपा), पथरिया बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय), बुरहानपुर संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली
निर्माण के दौरान हुई थी सैकड़ों मजदूरों की मौत; कई गर्मी से मारे गए तो कितनों को सांपों ने डसा; कुछ गलती से पहुंचे पाकिस्तान
Image