शहर में पहली बार इतने अवैध हथियार पकड़े, अंतरराज्यीय सप्लायर मुकेश साेलंकी सहित 7 गिरफ्तार

शहर में पहली बार अवैध हथियाराें के सबसे बड़े जखीरे के रूप में 18 पिस्टल, 21 जिंदा कारतूस व 2 स्पेयर मैगजीन बरामद किए गए हैं। साथ ही सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय तस्कर एवं 6 बदमाशाें काे पकड़ा गया है। हालांकि पुलिस की 6 थानाें की टीमाें एवं कमिश्नरेट ने ट्रैस कर सभी बदमाशों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर आनंदपाल को हथियार सप्लाई कर चुके मध्यप्रदेश के देवास जिले के कन्नौद थाना क्षेत्र निवासी मुकेश सोलंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी हथियार तस्कर राजस्थान के अन्य जिलों में भी हथियार सप्लाई करता था। जिला पूर्व व स्पेशल टीम ने मुख्य सरगना मुकेश सोलंकी सहित 7 जनों को गिरफ्तार किया है। मामले में 1 बाल अपचारी को भी निरुद्ध किया है।


पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि मुकेश सोलंकी (51) पुत्र शंकरलाल दर्जी सोशल मीडिया के मार्फत एक वॉट्सएप ग्रुप चलाता था। इसमें अवैध हथियार की डिमांड के हिसाब से सप्लाई करता था। सप्लाई कूरियर (मैन टू मैन) करता था। बिचौलिया नहीं होने पर पिस्टल की रेट 30 से 40 हजार रखता था। वहीं बिचौलिया होने पर उसे 20 से 25 हजार में बेच दिया करता था। डीसीपी (पूर्व) धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मुख्य तस्कर शहर में है। ऐसे में मंडोर पुलिस ने मुकेश सोलंकी को गोकुलजी की प्याऊ से 6 पिस्टल, 2 स्पेयर मैगजीन व 9 जिंदा कारतूस तथा उसके साथी बिलाड़ा थाना इलाके के सिलारी निवासी मनोज (29) पुत्र डूंगरराम माली को 3 पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।


बनाड़ पुलिस को सूचना मिली की महिपाल रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा है। इस पर पुलिस ने पीपाड़ थाना इलाके के साथिन रहने वाले महिपाल (24) पुत्र माधाराम जाट को पकड़ लिया। तलाशी में महिपाल के पास से एक पिस्टल, 1 जिंदा कारतूस जब्त किया। वहीं दूसरी ओर हैड कांस्टेबल पप्पाराम के नेतृत्व में टीम ने हॉस्पिटल चौराहा से डांगियावास स्थित बुधनगर निवासी अमृतलाल (26) पुत्र जालाराम विश्नोई को दस्तयाब किया। अमृतलाल के पास से पुलिस ने 2 पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। इन दोनों की सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने अन्य स्थानों पर दबिश देकर कुछ और युवकों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। 


Image result for arms supplier mukesh solanki in jodhpur


Popular posts
प्रदेश में प्रस्तावित भारतमाला परियोजना के विरुद्ध किसानाें ने बागोड़ा में प्रदेश स्तरीय महापड़ाव डाला
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा पर लगाए गए हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों पर मध्य प्रदेश में करीब 17 घंटे से सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। मंगलवार सुबह दिग्विजय ने ट्वीट कर कांग्रेस विधायकों को दिल्ली लाने की बात कही थी। इसके बाद जब शाम को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दिल्ली के लिए निकले तो सियासी पारा और चढ़ गया। कांग्रेस ने देर रात दावा किया कि भाजपा ने कांग्रेस के 6, बसपा के 2 (एक निलंबित) और एक निर्दलीय विधायक को गुड़गांव के आईटीसी मराठा होटल में बंधक बनाया। इसके बाद रात में ही भोपाल से मंत्री जीतू पटवारी और जयवर्धन सिंह को दिल्ली भेजा गया। अपडेट्स पटवारी ने भास्कर को बताया- हम होटल पहुंचते, तब तक कुछ विधायक किसी अज्ञात स्थान पर शिफ्ट किए जा चुके थे। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। रात करीब 2 बजे कुछ विधायक होटल से अपना सामान लेकर बाहर निकलते देखे गए। जयवर्धन ने बुधवार सुबह कहा- हमने कांग्रेस के सभी 6 विधायकों से बात की है। वे लौटने को तैयार हैं। भाजपा रामबाई को गुमराह करके लाई थी। बसपा के 2 विधायकों से भी हमारी मुलाकात हो गई है। वे हमारे साथ हैं। हालांकि, निर्दलीय और कांग्रेसी विधायकों के फोन बंद हैं। रामबाई को छोड़कर कोई भी सामने नहीं आया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 4 विधायकों को बेंगलुरु भेजा गया है। भाजपा ने कहा है कि अभी 15 कांग्रेसी विधायक उनके संपर्क में हैं। प्रदेश सरकार पर संकट के बादल छाए हुए हैं। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायकों से चर्चा की। पूछा- कहीं उन्हें भी तो खरीदने की कोशिश नहीं हुई। कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से चर्चा के लिए दिल्ली जा सकते हैं। हॉर्स ट्रेडिंग पर: पटवारी V/S शिवराज पटवारी ने आरोप लगाया कि विधायकों को खरीदने के लिए 30-35 करोड़ रुपए का लालच दिया गया। हम जब होटल में गए तो नरोत्तम मिश्रा एक विधायक को तो जबरन उठाकर ले गए। इस पूरे घटनाक्रम के मास्टरमाइंड शिवराज सिंह हैं। इस पर शिवराज ने कहा- मामला उनके घर का है और आरोप हम पर लगाते हैं। उनका काम केवल आरोप लगाना है। अब वहां इतने गुट हैं कि आपस में ही मारामार मची हुई है। मंगलवार सुबह से अब तक का सियासी घटनाक्रम दिग्विजय ने मंगलवार सुबह ट्वीट कर आरोप लगाया कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह विधायक रामबाई (बसपा से निलंबित) को अपने साथ चार्टर्ड प्लेन से लेकर दिल्ली पहुंचे थे। इसके बाद शाम को भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दिल्ली पहुंचे। नरोत्तम यहां पहले से ही थे। गुड़गांव के एक होटल में करीब 9 विधायकों को भाजपा ने रुकवाया था। भनक लगते ही मंत्री पटवारी और जयवर्धन दिल्ली रवाना हुए। जब तक दोनों होटल पहुंचे, सभी विधायक कहीं और भेज दिए गए। सिर्फ रामबाई होटल के बाहर मिलीं। दिग्विजय भी रात को होटल गए, लेकिन उन्हें वहां कोई नहीं मिला। मुख्यमंत्री कमलनाथ भी देर रात तक दिल्ली में मौजूद विधायकों से संपर्क साधने की कोशिश करते रहे। हॉर्स ट्रेडिंग पर ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं है। न ही मेरे सामने कोई तथ्य आए। इन विधायकों के होटल में होने की पुष्टि रामबाई (बसपा), पथरिया बिसाहूलाल (कांग्रेस), अनूपपुर हरदीप सिंह (कांग्रेस), सुवासरा सुरेंद्र सिंह शेरा (निर्दलीय), बुरहानपुर संजीव कुशवाह (बसपा), भिंड ऐंदल सिंह कंसाना (कांग्रेस), सुमावली
लेन-देन के विवाद में देर रात दो पक्षों में फायरिंग, वाहनों को फूंका
निर्माण के दौरान हुई थी सैकड़ों मजदूरों की मौत; कई गर्मी से मारे गए तो कितनों को सांपों ने डसा; कुछ गलती से पहुंचे पाकिस्तान
Image